Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, यूपी के 9 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, हाईअलर्ट

Updated: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (11:41 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ, कानपुर और मेरठ समेत 9 रेलवे स्टेशनों और कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाए जाने की धमकी से हड़कंप मच गया। इन स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई है।
 
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के नाम डाक से भेजे गये इस पत्र में धमकी दी गई है कि अगामी 26 नवंबर और छह दिसंबर को आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जायेगा। पत्र में कहा गया है कि अपने जिहादी साथियों की मौत का बदला लेने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
 
उन तमाम स्टेशनों पर से गुजरने वाली हर एक गाड़ी की सघन चैकिंग की जाने लगी है जिनके नाम पत्र में दिए गए हैं। साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है।
 
स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मेरठ के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर और प्रयागराज के नाम पत्र में दिए गए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए आने जाने वाली तमाम रेल गाड़ियों की सघन चैकिंग करवाई जा रही है।
 
मेरठ सिटी स्टेशन जीआरपी प्रभारी विजय कांत सत्यार्थी का कहना है कि बम डिस्पोजल टीम के साथ स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैटल डिटैक्टर की मदद से यात्रियों के सामन की चैकिंग भी की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा फैसला: मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की MSP पर खरीद के लिए पंजीकरण

क्या मानवता के लिए गंभीर खतरा बना रहा है एआई, एंथ्रोपिक रिसर्चर के दावे ने बढ़ाई चिंता

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

अगला लेख