Hanuman Chalisa
✕

PM मोदी पैंट वाले संत, ज्ञानवापी में जल्द होगी भोलेनाथ की पूजा : चिन्मयानंद बापू

Updated: रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (00:24 IST)
मेरठ। प्रसिद्ध कथावाचक राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानन्द बापू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पैंट वाले संत है, संत की कोई वेशभूषा नहीं होती है, बल्कि उसके विचार उसे संत की श्रेणी में पहुंचाते है। मेरठ की औघड़नाथ मंदिर में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त किए।

चिन्मयानंद बापू ने ज्ञानवापी पर कार्बन डेटिंग पर बोलते हुए कहा कि हिन्दू समाज को धीरज और धैर्य रखने की जरूरत है, क्योंकि एक दिन ऐसा आयेगा जब हम सब लोग फिर से ज्ञानवापी में वहां जाकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे।
यूपी में मदरसों के सर्वे को लेकर हड़कंप मचा हुआ है, तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, इस मुद्दे पर चिन्मयानंद ने कहा कि अभी सर्वे चल रहा है, पूरी रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन अभी तक हुए सर्वे में साफ हुआ है कि हजारों मदरसे अवैध ढंग से संचालित हो रहे हैं, जिसके माध्यम से देश में गलत काम करने की प्रेरणा दी जा रही थी, ऐसी प्रेरणा देने वाले स्थलों का गिरना ही बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगीजी ने इन सब पर ध्यान दिया है, यूपी सरकार प्रशंसा योग्य है। उन्होंने कहा कि जो धार्मिक स्थल तो गलत राह पकड़ ले, उसमें सुधार बहुत कम होता है और साथ ही उनका उद्देश्य कुछ और होता है। ऐसे स्थलों को तोड़कर वहां सामाजिक उत्थान के कार्य होने चाहिए।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख