ganesh chaturthi

अयोध्‍या की धन्‍नीपुर मस्जिद का डिजाइन जारी, 15 अगस्‍त से शुरू हो सकता है निर्माण

Updated: शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (23:11 IST)
लखनऊ। अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए दी गई 5 एकड़ भूमि पर बनने वाली मस्जिद और एक अस्पताल का डिजाइन शनिवार को जारी हुआ। इसका निर्माण कार्य अगले वर्ष 15 अगस्‍त से शुरू होने की उम्मीद है। मस्जिद निर्माण के लिए सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड ने 'इंडो इस्‍लामिक कल्‍चरल फाउंडेशन' का गठन किया और शनिवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में फाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर फारुखी और सचिव अतहर हुसैन व अन्‍य सदस्‍यों ने मस्जिद का डिजाइन सार्वजनिक किया।
 
धन्‍नीपुर मस्जिद का डिजाइन जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया के आर्किटेक्‍चर विभाग के प्रोफेसर एसएम अख्‍तर ने तैयार किया है। जूम के जरिए प्रोफेसर एसएम अख्‍तर ने पत्रकारों को बताया कि यहां मस्जिद के अलावा 200 बेड का एक अस्‍पताल, सार्वजनिक भोजनालय और आधुनिक पुस्‍तकालय बनाने की योजना है।
ALSO READ: 10, 100, 1000 रुपए के कूपनों से जुटाया जाएगा अयोध्या राम मंदिर के लिए चंदा
प्रोफेसर अख्‍तर ने बताया कि मस्जिद का डिजाइन आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। मस्जिद अंडाकार होगी और उसमें कोई गुंबद नहीं रहेगा। 2 मंजिला मस्जिद की डिजाइन मीनार वाली परंपरा से हटकर तैयार की गई है। मस्जिद में सोलर पॉवर लगाया जाएगा और इसमें करीब 2,000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकेंगे।
 
इंडो इस्‍लामिक कल्‍चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि मस्जिद के मानचित्र का अनुमोदन हो गया तो 15 अगस्‍त से इसके निर्माण की शुरुआत होगी। शिलान्‍यास कार्यक्रम में उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को बुलाए जाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इस्‍लाम में बुनियाद रखते समय उत्‍सव का रिवाज नहीं है और हम कोई नई रवायत नहीं शुरू करेंगे।
ALSO READ: बढ़ गया प्रभु श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या का दायरा,343 गांव और हुए शामिल...
उन्‍होंने कहा कि अस्‍पताल आदि के निर्माण के बाद प्रदेश और देश के उन प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा जिन्‍होंने मदद की है। मस्जिद के नाम के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि यह मस्जिद किसी नवाब या राजा के नाम पर नहीं होगी और व्‍यक्तिगत रूप में से मैंने इसे धन्‍नीपुर मस्जिद का नाम दिए जाने का प्रस्‍ताव दिया है। अतहर हुसैन ने कहा कि मस्जिद तो जल्‍दी बन जाएगी लेकिन अस्‍पताल बनने में 2 वर्ष का समय लगेगा।
 
उन्‍होंने बताया कि मस्जिद को इको फ्रेंडली बनाए जाने की योजना है और पर्यावरण के लिहाज से यहां दुनियाभर के पौधे लगाए जाएंगे। जेएनयू के अवकाश प्राप्‍त प्रोफेसर और फाउंडेशन से जुड़े प्रोफेसर पुष्‍पेश पंत ने जूम के जरिए पत्रकारों से कहा कि आप अतीत में नहीं भविष्‍य में देख रहे हैं और अब हम अपने पैरों की बेड़ियां तोड़कर आगे बढ़ें। उन्‍होंने मस्जिद की डिजाइन पर खुशी जताई। (भाषा)
 
Image credit: @IndoIslamicCF

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख