dharma sangrah

स्कूल में बच्चों से साफ कराई पानी की टंकी, वायरल हुआ वीडियो

Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (12:03 IST)
कानपुर देहात। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल की पानी की टंकी साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बच्चों से पानी की टंकी साफ कराते हुए दिखाई पड़ रहा है।
 
वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखने के बाद जहां आम लोग विद्यालय प्रबंधन के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
 
क्या है वायरल वीडियो में - सोशल मीडिया वायरल वीडियो के अनुसार, कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाक के अकारू ग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है और वायरल वीडियो में दिख रहा है व्यक्ति विद्यालय के प्रधानाचार्य बताए जा रहे हैं।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नीचे खड़े प्रधानाचार्य बच्चों को दिशा निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं और वही बच्चे प्रधानाचार्य के दिशा निर्देश पर अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर पानी की टंकी की साफ सफाई करने में जुटे हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आम लोग विद्यालय प्रबंधन के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
 
क्या बोले बीएसए - बीएसए कानपुर देहात रिद्धि पांडेय ने बताया कि आप के माध्यम से जानकारी हुई है बीओ के माध्यम से वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी। जांच में अगर सत्यता पाई गई तो जो भी लोग दोषी हैं उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

अगला लेख