Hanuman Chalisa
✕

चाचा शिवपाल के दिल में भतीजे अखिलेश के लिए उमड़ा प्यार, बोले- हो सकता है सपा से गठबंधन

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (11:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2022 में यूपी चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से तैयार है।
 
प्रदेश में लगभग सभी जिलों में पार्टी का संगठन है। पार्टी की पहली प्राथमिकता गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी होगी। अगर समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं हो पाता है तो फिर किसी अन्य पार्टी के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
 
उसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी चल रही है। योगी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है। केंद्र सरकार गलत नीतियों के चलते आर्थिक मंदी से लोग जूझ रहे हैं।
 
पत्रकारों ने जब उनसे अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो भी फैसला सुनाया है, वह सभी को सर्वमान्य होना चाहिए, क्योंकि अब अयोध्या में अन्य कोई बात या अन्य कोई मुद्दा होना ही नहीं चाहिए और सिर्फ और सिर्फ विकास का मुद्दा होना चाहिए। बहुत हो चुका मंदिर-मस्जिद, अब देश में विकास की बात होनी चाहिए। समाज में अमन-चैन कायम रहना चाहिए। हमारी तो यही प्राथमिकता है।
 
पत्रकारों ने पूछा कि मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्याचिका डालने जा रहा है, इस पर आपका क्या कहना है? तो शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह उनकी अपनी सोच है। लेकिन यह पिटिशन भी सुप्रीम कोर्ट की उसी पीठ के समक्ष जाएगी जिसने फैसला सुनाया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख