sundarkand

एसपी ने गाया 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' तो झूम उठे दर्शक, तालियों से गूंज उठा पांडाल

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (21:50 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के माती ईको पार्क में चल रहे कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिन गायक कैलाश खेर को मंच पर पहुंचने में देरी हो गई। पंडाल में मौजूद दर्शकों के मनोरंजन की जिम्मेदारी एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व एडीएम एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने अपने हाथों में ले ली और मंच पर गीत गाना शुरू कर दिया। अधिकारियों के गीत सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।
 
एसपी के गीत पर झूम उठे दर्शक : कैलाश खेर का कानपुर महोत्सव में देर शाम का कार्यक्रम तय था। हालांकि वे तय कार्यक्रम से 2 घंटे देरी से पहुंचे। कैलाश खेर को तय समय पर सुनने के लिए पहुंचे दर्शकों का मनोरंजन करने की जिम्मेदारी एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने अपने हाथों में ली।
 
पहले एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने 'जो तुमको हो पसंद, वहीं बात कहेंगे...' और 'जिसने पाप न किया हो...' गीत सुनाया। इसके बाद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने 'बदन पर सितारे लपेटे हुए...' व 'मेरे सपनों की रानी...' गीत सुनाया तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं और पांडाल तालियों से गूंज उठा।
 
पहली बार मिलीं इतनी बधाइयां : कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिन पांडाल में मौजूद दर्शकों व अधिकारियों को एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का जन्मदिन होने की जानकारी मिली तो सभी लोग एकसाथ 'हैप्पी बर्थडे टू यू' गीत गाकर बीबीजीटीएस मूर्ति को बधाई देने लगे। बीबीजीटीएस मूर्ति ने सभी की बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि आप सभी ने मेरे जन्मदिन को यादगार बना दिया है। पहली बार है कि इतने लोग एकसाथ मुझे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

अगला लेख