शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महिला दिवस पर 13 फरवरी को सपा का प्रदेशव्यापी 'महिला घेरा' आंदोलन
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (12:38 IST)

महिला दिवस पर 13 फरवरी को सपा का प्रदेशव्यापी 'महिला घेरा' आंदोलन

Akhilesh Yadav | महिला दिवस पर 13 फरवरी को सपा का प्रदेशव्यापी 'महिला घेरा' आंदोलन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशव्यापी 'महिला घेरा' आंदोलन की घोषणा करते हुए किसानों के मसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा वार किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने सोमवार को ट्वीट के जरिए महिलाओं से आंदोलन में आगे आने का अनुरोध किया है। 
सपा अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू जयंती 'राष्ट्रीय महिला दिवस' पर सपा प्रदेशभर में आयोजित करेगी 'महिला घेरा'। ट्वीट में उन्होंने अपील की कि 'महिला शक्ति' का आह्वान है कि वे महिलाओं के मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें व इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे। महिलाएं आगे आएं।
 

यादव ने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि खराब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी। यादव ने दावा किया कि लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के, हटा के ही दम लेंगे। (भाषा)