sundarkand
✕

जल्द ही शिवपाल यादव थाम सकते हैं बीजेपी का दामन, प्रसपा की सभी इकाइयां भंग

Updated: शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (23:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दिन बेहद खराब चल रहे हैं और एक-एक कर अपने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ते चले जा रहे हैं। भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रसपा संरक्षक शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति को भंग कर दिया है।
 
इसकी जानकारी राष्ट्रीय महासचिव व शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने एक पत्र जारी कर दी। प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय/प्रादेशिक प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी अध्यक्ष व संपूर्ण प्रवक्ता मंडल (कार्यवाहक मुख्य प्रवक्ता सहित) को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।
 
पार्टी सूत्र बताते हैं कि बीजेपी में शामिल होने का यह पहला कदम शिवपाल सिंह यादव ने चल दिया है, जिसके चलते कार्यकारिणी भंग की गई है। जल्द ही प्रसपा का बीजेपी में विलय हो जाए या एनडीए के सहयोगी दल के तौर पर राजनीति को आगे बढ़ाया जाएगा। 
 
सूत्र बताते हैं कि अगर सब कुछ सही रहा तो शिवपाल सिंह यादव हजारों समर्थकों के साथ 19 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि इस पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। दरअसल, शिवपाल और अखिलेश के बीच 2022 के चुनाव के बाद दूरियां और बढ़ गई हैं। इसके चलते शिवपाल की भी भाजपा में जाने की चर्चा जोरों पर है।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

Jagan Mohan Reddy : BJP से मोहभंग या INDIA गठबंधन की ओर कदम? क्या 2029 से पहले बदल सकती है YSRCP की रणनीति

कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, अब रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं : CM योगी

22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

अगला लेख