biodatamaker

शिवपाल अपने भतीजे के खिलाफ भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (12:37 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय  संयोजक शिवपाल यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भतीजे के खिलाफ भी चुनाव लड़ जाएंगे क्योंकि राजनीति में सब कुछ संभव है।


आपको बता दें कि शिवपाल यादव फिरोजाबाद में स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा में पार्टी के महानगर अध्यक्ष सेफुर रहमान के परिवार में आयोजित शादी समारोह में आए थे। यहां पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे फिरोजाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं तो उन्होंने कहा यदि जरूरत पड़ी तो वे यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।

भतीजे सांसद अक्षय यादव के मुकाबले में चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने जवाब देते हुए कहा कि यह राजनीति है। राजनीति में सब कुछ संभव है। गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव के भतीजे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सांसद हैं।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख