dharma sangrah
✕

UP: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, लड़की हुई गर्भवती, खुदकुशी की कोशिश

Updated: मंगलवार, 20 जून 2023 (16:34 IST)
Sultanpur (UP): सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना इलाके में कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 2 बच्चों के पिता ने एक युवती का लंबे समय तक यौन शोषण किया जिससे वह गर्भवती हो गई और लोकलाज के डर से उसने खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
घटना के बारे में सूत्रों ने बताया कि 2 बच्चों के पिता ने थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाया और इसके बाद उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि जब युवती शादी की बात करती तब आरोपी इंतजार करने का आश्वासन देता, इस बीच वह गर्भवती हो गई।
 
सूत्रों ने बताया कि मामला सामने आने पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने दावा किया कि आरोपी युवक के पिता ने थाने के बाहर ही पीड़ित पक्ष पर कथित दबाव बनाकर सुलह कर लिया। सूत्रों के मुताबिक लड़की से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद उसे वापस लौटा दिया गया। इस सिलसिले में आरोपी का पक्ष नहीं मिल सका।
 
उधर कथित तौर पर न्याय न मिलने से निराश युवती ने रविवार को जान देने की कोशिश की। उसे आनन-फानन में सुल्तानपुर के राजकीय स्ववित्तपोषित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सोमवार को उसे लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया।
 
हालांकि गोसाईगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राघवेन्द्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामले में समझौता किया गया है। उन्‍होंने कहा कि लड़की के हस्ताक्षर होने के बाद समझौता पत्र पर सहमति बनी है। उन्‍होंने कहा कि आत्मदाह का प्रयास करने के बाद पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और गोसाईगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि दोषी पाए जाने पर सख्त विधिक कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख