dharma sangrah
✕

रामनगरी अयोध्या में बम विस्फोट की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

Updated: गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (20:54 IST)
अयोध्या सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील रामनगरी को बम से उड़ाने की कथित धमकी दी गई है। इसकी भनक लगते ही सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार, होटल व धर्मशालाओं और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
पुलिस के अतिरिक्त सीआरपीएफ के जवान और एटीएस दस्ता पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राम नगरी में आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
संवेदनशील मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में सीआरपीएफ और एटीएस दस्ते को सक्रिय रखा गया है। सीआरपीएफ के जवान सभी प्रमुख स्थलों पर तैनात कर दिए गए हैं।
 
आपको बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। ऐसे में राम नगरी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध पहले से ही किए गए हैं। इस बीच, शहर में बम विस्फोट के इनपुट मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में पूरी तरह हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
धमकी देने वाला युवक गुजरात का : अयोध्या में आतंकी हमले की धमकी देने वाला युवक गुजरात के अहमदाबाद का बताया जा रहा है। वहीं, अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने अयोध्या मे हो रही चेकिंग को रूटीन चेकिंग बताया हैं। सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी ने बताया कि अयोध्या पहले से ही सुरक्षा को लेकर संवेदनशील नगर है। समय-समय पर शहर में सघन चेकिंग का अभियान चलाया जाता है।
धमकी को लेकर उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर इस तरह के इनपुट आते रहते हैं, जो इनपुट आए हैं उनके विषय में जांच की जा रही है। बाकी की रूटीन चेकिंग और अधिक सघनता से की जा रही है।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख