Hanuman Chalisa

लिफाफा प्रेम में फंसे एसडीएम साहब, CCTV में कैद हुई जेब में लिफाफा रखने की तस्वीर

महकमे के कर्मचारियों ने ही खोल दी पोल, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

Updated: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 (21:30 IST)
SDM's envelope love: औरैया (Auraiya) जिले में उस वक्त सियासी और प्रशासनिक भूचाल आ गया, जब सदर तहसील के SDM (उप जिलाधिकारी) राकेश कुमार सिंह का एक लिफाफा प्रेम (envelope love) वीडियो वायरल हो गया। ये कोई आम वीडियो नहीं या किसी की गुप्त रिकॉर्डिंग नहीं है बल्कि उनके ही कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग है जिसे ऑफिस के ही किसी जागरूक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिया।
 
घटना का कथानक बिलकुल फिल्मी : लिफाफा प्रेम घटना का कथानक बिलकुल फिल्मी है। वायरल वीडियो क्लिप में मंडी सचिव लिफाफा लेकर कार्यालय पहुंचते हैं। बड़ी विनम्रता से मेज की रैक में लिफाफा रखते हैं और हाथ जोड़कर बाहर चले जाते है। हालांकि इस दृश्य के दौरान एसडीएम साहब मोबाइल में अपने को व्यस्त दिखाते हुए मंडी सचिव को अनदेखा करते हैं। उसके बाद एसडीएम साहब पूरे इत्मीनान से उठते हैं। इधर-उधर देखते हैं और फिर बड़ी नजाकत से लिफाफे को जेब में रख लेते हैं। भले ही एसडीएम अपने को पाकसाफ दिखाने का प्रयास कर रहे हों लेकिन वे तीसरी आंख यानी सीसीटीवी में कैद हो गए जिसके चलते यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।
 
वायरल वीडियो के मुताबिक मंडी सचिव एक लिफाफा लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उसे मेज की रैक में रखकर हाथ जोड़कर बाहर चले गए। सचिव के जाते ही एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने लिफाफे को धीरे से उठाकर अपनी जेब में रख लिया। वीडियो में यह पूरा दृश्य स्पष्ट रूप से दिख रहा है जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।
 
प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप : यह वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसके सोशल मीडिया पर आते ही तरह-तरह की चर्चा होने लगी और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सच्चाई यह है कि वीडियो में पैसे हैं या नहीं, यह तो जांच का विषय है।

एसडीएम राकेश कुमार सिंह इससे पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। कभी-कभी वे छुट्टी के दिन भी अदालत लगाकर फैसले सुना देते हैं जिससे वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पूरा वीडियो वायरल करने वाला भी कोई आम आदमी नहीं, बल्कि कार्यालय का ही कर्मचारी बताया जा रहा है। यानी कि अंदर ही अंदर कुछ तो खदक रहा था, जो अब उबलकर बाहर आ गया।
 
भाजपा सरकार जहां जीरो टॉलरेंस की नीति को बढ़ावा दे रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं न सिर्फ प्रशासन की साख को चोट पहुंचाती हैं, बल्कि आमजन में भ्रष्टाचार के प्रति बढ़ते अविश्वास को भी उजागर करती हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमला इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन अब देखना होगा कि इस लिफाफा प्रेम का अंजाम क्या होता है?
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख