sundarkand

यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रेलर ने मारी टक्‍कर, 18 यात्र‍ियों की दर्दनाक मौत

Updated: बुधवार, 28 जुलाई 2021 (07:51 IST)
मुख्य बिंदु 
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा
  • रोड किनारे खड़ी डबल डेकर बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर
  • हादसे में 18 लोगों की मौत, कई गंभीर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोड किनारे एक खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार और उसके नीचे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि हादसे में लगभग 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामस्नेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्याहाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर हुआ। घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया और वहां से गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
 
जानकारी के मुताबिक पुल पर खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए।

टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों ने जिला अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक कुल 18 लोगों की मौत की जिला प्रशासन की तरफ से कर दी गई है।
 
वही मौके पर पहुंची एसपी यमुना प्रसाद ने बताया है कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके हिसाब से लगभग हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख