sawan somwar

नाराज पति को खोजने के बहाने हैवानों ने लूटी पत्नी की अस्मत

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (09:59 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में अपने नाराज पति को ढूंढने आई महिला को उसका पति तो नहीं मिला, लेकिन पति से मिलाने के बहाने उसकी अस्मत को कुछ लोगों ने तार-तार कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही। घटना की जानकारी मीडिया को होते ही मामले को बढ़ता देख पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आनन-फानन में बलात्कार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उन्नाव निवासी महिला का आरोप था कि वह अपने नाराज पति की तलाश में कानपुर आई थी और देर रात रावतपुर तिराहे से पैदल हैलट अस्पताल जा रही थी, तभी रास्ते में टीबी अस्पताल के पास मोटरसाइकल सवार दो युवकों से उसने हैलट अस्पताल का पता पूछा तो दोनों युवको ने उसे हैलट ले जाने की बात कहते हुए अपनी मोटरसाइकल पर बैठा लिया और फिर दोनों युवकों ने महिला को हैलट ले जाने की बजाए उसे कार्डियोलॉजी के पीछे बनी झुग्गी में ले गए।

थोड़ी देर रुकने के बाद दोनों युवकों के चार अन्य साथी भी आ गए और उन सभी ने वहां पर शराब पी। जब तक वह कुछ समझ पाती, अब तक अन्य एक युवक ने तमंचा निकालकर धमकाते हुए शांत रहने की बात कहीं और फिर सभी युवकों ने बारी-बारी महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में राणीसती मंदिर निवासी दीपू यादव, रावतपुर निवासी गुलफाम उर्फ कालिया व मुफीद है।

स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले पर पर्दा डालने की महिला द्वारा कही गई बात बिल्कुल असत्य है। जानकारी मिलते ही हमने आरोपियों की तलाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और फरार आरोपियों में कल्याणुर के न्यू आजाद नगर निवासी सोनू व नवाबगंज निवासी बमबम उर्फ शुभम की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख