डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ाया मौसम्बी का जूस, सील हुआ अस्पताल
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले में एक प्राइवेट अस्पताल में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। यहां डेंगू के एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया। मरीज की मौत हो गई। प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया।
मरीज प्रदीप पांडेय की हालत बिगड़ने के बाद उसे शहर के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बहरहाल, इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के ट्वीट और उनके आदेश पर जिला प्रशासन हरकत में आया और उस अस्पताल को सील कर दिया गया। यहां मरीज को मौसम्बी का जूस चढ़ाया गया था।
प्रयागराज में मानवता शर्मसार हो गयी।
— Vedank Singh (@VedankSingh) October 19, 2022
एक परिवार ने आरोप लगाया है कि झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल ने डेंगू के मरीज प्रदीप पांडेय को प्लेटलेट्स की जगह मोसम्मी का जूस चढ़ा दिया।
मरीज की मौत हो गयी है।
इस प्रकरण की जाँच कर त्वरित कार्यवाही करें। @prayagraj_pol @igrangealld pic.twitter.com/nOcnF3JcgP
उपमुख्यमंत्री पाठक ने ट्वीट किया, 'जनपद प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल द्वारा डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दिए आदेशों के क्रम में अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है और प्लेट्लेट्स पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है। यदि अस्पताल प्रबंधन दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
जनपद प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मोसम्मी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दिये गए आदेशों के क्रम में तत्काल हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है एवं प्लेटलेट्स पैकेट को जाँच हेतु भेजा गया है
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) October 20, 2022

