biodatamaker

आखिर क्यों, UP के बागपत में लगे पोस्टर 'घर बिकाऊ'?

Updated: गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (14:23 IST)
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के गांव गांगनौली में कई परिवारों ने अपने मकान के बाहर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए हैं। वजह पुलिस उत्पीड़न से तंग आना बताया है। ये परिवार न्‍याय नहीं मिलने पर प्रदेश छोड़ने तक की धमकी दे रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाने वाले ग्राम प्रधान सुदेशना के पति सतवीर राठी ने गुरुवार को पत्रकारों के सामने पुलिस पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके बेटे प्रवीण को 30 अगस्त को खेत से आते समय हिरासत में ले लिया। इसके बाद फर्जी दावा किया कि वह पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है और उसके पास से एक अवैध दुनाली बंदूक व कारतूस बरामद हुए हैं।
 
राठी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की जांच कराकर उसे व उसके परिवार को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की है। यदि न्याय नहीं मिला तो प्रदेश छोड़ देंगे।
 
उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बड़ौत आलोक सिंह का कहना है पोस्टर लगाने वाला आपराधिक परिवार है। परिवार के अधिकतर लोगों पर संगीन मामले दर्ज हैं। उन्हीं की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं। पकड़े गए बदमाश प्रवीण राठी पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
 
प्रवीण राठी का भाई प्रमोद राठी भी एक लाख का इनामी बदमाश था। उसकी गैंगवार में हत्या हो चुकी है। दूसरा भाई रवि आगरा जेल में बंद है। उस पर भी डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे हैं।
 
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। परिवार के लोगों पर पहले जो भी मुकदमे रहे हैं उनकी जांच कर हिस्ट्रीशीट तैयार की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख