ramcharitmanas
✕

NHRC ने अतीक व अशरफ हत्याकांड में यूपी पुलिस को जारी किया नोटिस

Updated: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (20:19 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में हत्या को लेकर उत्तरप्रदेश पुलिस को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त को जारी अपने नोटिस में आयोग ने उनसे चार सप्ताह के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
 
नोटिस में कहा गया है कि रिपोर्ट में हत्या के सभी पहलुओं मृतक के चिकित्सा-कानूनी प्रमाणपत्रों की प्रतियां, पंचनामा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम जांच की सीडी/कैसेट, घटनास्थल का खाका और मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट को शामिल किया जाए।
 
अहमद और अशरफ को पत्रकारों के भेष में आए 3 लोगों ने शनिवार की रात मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उस समय गोली मार दी थी, जब पुलिसकर्मी उन्हें जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। इस साल की शुरुआत में उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्ड की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें गुजरात और बरेली की जेलों से प्रयागराज लाया गया था।
 
कैमरे और लोगों के सामने हुए इस हत्याकांड के समय दोनों भाइयों के हाथ में हथकड़ी लगी थी। इस भयावह घटना के दृश्य सोशल मीडिया के मंच और टेलीविजन चैनलों पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए थे। गोलीबारी की इस घटना से कुछ घंटे पहले ही 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख