biodatamaker

जानिए किसको मिली धमकी, 'जैसे अतीक मारा गया, वैसे ही तुम्हें भी मरवा दूंगा'

Updated: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (19:58 IST)
Kanpur News: कानपुर पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी पर एक रेजीडेंट (जेआर) पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर लगातार दबाव बना रहा था। पोस्टमार्टम प्रभारी के दबाव में न आने पर रेजीडेंट (जेआर) ने धमकी देते हुए कहा कि 'जिस तरीके से अतीक अहमद मारा गया है, तो तुम क्या हो, तुम्हें भी मरवा दूंगा'। जिसके बाद पोस्टमार्टम प्रभारी ने स्वरूप नगर थाने में तहरीर दी है।
 
इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी ने दिए प्रार्थना पत्र में पुलिस को बताया है कि 14 अप्रैल से प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के जूनियर रेजीडेंट डॉ. आशीष सिंह उनसे अचलगंज (उन्नाव) के पंकज सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग कर रहे थे।
 
डॉ. चौधरी ने बताया कि डॉ. आशीष उन्हें धमकीभरे मैसेज भी कर रहे थे। इस पर उन्होंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। 
 
इस दौरान डॉ. आशीष ने पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट नवनीत कुमार को धमकी देते हुए कहा कि 'जिस तरह अतीक मारा गया है, उसी तरह वह डॉ. नवनीत चौधरी को मरवा देंगे।'
 
डॉ. नवनीत चौधरी ने डॉ. आशीष की इस करतूत को लेकर प्रयागराज में उनके विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश सिंह को भी जानकारी देने के साथ ही स्वरूप नगर थाने में तहरीर दी। वहीं आरोपित डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि फोन किया था लेकिन किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की है। वे मेरे वरिष्ठ हैं। उन्होंने जो भी आरोप लगाए हैं, वे सभी निराधार हैं। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

अगला लेख