sundarkand

Ayodhya : Ramnagari में नव्य अयोध्या भी होगी खास, राम भक्त बना सकेंगे अपना घर

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2023 (19:33 IST)
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य मंदिर आकार ले रहा है। लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर रहे हैं तो वही अयोध्या में विकास की गंगा बह रही है।

अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अयोध्या में हजारों करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं तो वही अयोध्या के ही नहीं, बल्कि विश्व के राम भक्तों की नजर अयोध्या पर है। लोग भगवान राम की नगरी में अपना आशियाना बनाना चाह रहे हैं।

कोई घर तो कोई होटल और कोई धर्मशाला भगवान राम की नगरी में जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम तेजी से चल रहा है। भगवान राम की नगरी में सभी प्रदेशों के गेस्ट हाउस बनाए जाने हैं, तो वही नव्य  अयोध्या के रूप में अयोध्या को नई सौगात ही मिली है. अयोध्या ही नहीं बाहर के लोग भी राम की नगरी में अपना घर बना सकेंगे। इसको  लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
 
अयोध्या जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि नव्य अयोध्या की हमारी योजना है फेज -1 फेस-2 फेस -3 का प्रोग्राम है। पहले चरण में जो हम लोग की भूमि है 583 उसमें से हम लोग 483 एकाद लैंड प्राप्त कर लिया है बाकी जो नोटिफिकेशन है वह भी जल्द ही पूरी हो जाएगी।

फेज 2 और फेस 3 की लैंड का कार्य तेज गति से चल रहा है। नव्य अयोध्या को हम लोग फेज मॉडल में डेवलप करेंगे जिलाधिकारी ने कहा उसमें जो महत्वपूर्ण बात है उसमें हम लोग जितने भी स्टेट हैं इंडिया में उसके लिए अलॉटमेंट होगा और वह गेस्ट हाउस बना सकते हैं और जो देश हैं अगर उसमें रुचि है अगर वह एस्टेब्लिश करना चाहेंगे तो उनके लिए भी प्लांट सुरक्षित रखे गए हैं जो 5 स्टार, 3 स्टार और 4 स्टार होटल है उनके लिए भी हम लोग लैंड अलॉटमेंट किया है।

मंदिर और मठों के लिए भी जो देश भर के महत्वपूर्ण मंदिर और मठ है डिमांड कर रहे हैं उसके संदर्भ में भी उसको पूरा किया जाएगा और यह पूरा काम आवास विकास परिषद के द्वारा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख