Govardhan puja
✕

लखनऊ में ढही 4 मंजिला इमारत के मलबे में निकाले गए 12 लोग, DGP बोले- किसी की मौत नहीं हुई

Updated: बुधवार, 25 जनवरी 2023 (00:38 IST)
लखनऊ। प्रांतीय राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढहने से मलबे में दबकर 7 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पहले बताया था कि हादसे में 3 लोगों के मरने की आशंका है। मलबे में 12 लोग निकाले गए हैं। डीजीपी ने कहा कि किसी की मौत नहीं हुई है।
 
मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री पाठक ने बताया कि हजरतगंज में इमारत ढहने की घटना में 7 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसी की मृत्यु नहीं हुई है। शाम को हादसे में 3 लोगों के मरने की बात कहने वाले पाठक ने देर शाम बताया कि उन लोगों को जब मलबे से निकाला गया था तो वे अचेत थे, जिससे उनकी मृत्यु का भ्रम हो गया था। उन्होंने कहा कि लेकिन अभी सब ठीक हैं
 
पाठक ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ (की टीम) मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जवान और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हमारी कोशिश है कि हम अपने भाई-बहनों की जान बचाएं। बचाव कार्य के दौरान जो भी घायल मिल रहे हैं उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
 
पाठक ने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चार मंजिला इमारत में 12 फ्लैट थे जिनमें से नौ में लोग रह रहे थे। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार से यह पूछे जाने पर कि क्या बहुमंजिला इमारत भूकंप के झटकों से गिरी, उन्होंने कहा, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
 
इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के आदेश दिए साथ ही कई अस्पतालों को भी अलर्ट रहने को कहा है।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख