shradh paksha
✕

मुख्तार अंसारी के काफिले को आगरा-इटावा के बीच रोका गया, ड्राइवर बदला गया

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (00:26 IST)
इटावा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तरप्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से अब यूपी की बांदा जेल लाया जा रहा है। मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस की टीम 2.07 बजे रोपड़ से रवाना हुई। खबरों के मुताबिक बुधवार तड़के पुलिस मुख्तार को लेकर पहुंच सकती है।

ALSO READ: बांदा जेल छावनी में तब्दील, देर रात्रि तक पहुंचेगा माफिया मुख्तार अंसारी
 
इटावा पहुंचने से पहले आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काफिला पुलिस टीम ने रास्ते में रोका। माना जा रहा है कि गाड़ी के ड्राइवर की शिफ्टिंग हुई। मुख्तार के पहुंचने से पहले बांदा की जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी की पत्नी ने उत्तरप्रदेश सरकार से अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उस पर स्वतंत्र तथा निष्पक्ष रूप से मुकदमा चलाने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।
 
याचिका में आरोप लगाया गया है कि उत्तरप्रदेश में अंसारी की जान को गंभीर खतरा है और यदि न्यायालय उसकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने का निर्देश नहीं देगा तो अंसारी की हत्या होने की प्रबल आशंका है। याचिका के अनुसार अंसारी पर ऐसे राजनीतिक शत्रुओं द्वारा कई बार हमले का प्रयास किया जा चुका है, जो सत्ताधारी राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। (इनपुट भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख