Daily Horoscope
✕

EC ने द्रमुक नेता उदयनिधि को जारी किया नोटिस, जानिए क्यों

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (00:04 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भाजपा के दिवंगत नेताओं अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन को नोटिस जारी किया। उदयनिधि ने कथित तौर पर कहा था कि सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की मृत्यु हो गई, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दबाव को सहन नहीं कर पा रहे थे।

ALSO READ: Assam Assembly Election 2021: छिटपुट घटनाओं को छोड़कर तीसरे व अंतिम चरण में असम में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
 
चुनाव आयोग ने उदयनिधि को बुधवार शाम 5 बजे से पहले नोटिस का जवाब देने को कहा है। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि यदि वे उस समय तक जवाब नहीं देते हैं तो आयोग इस पर कोई फैसला करेगा।

नोटिस में कहा गया है कि आयोग को 2 अप्रैल को भाजपा से एक शिकायत मिली थी जिसमें कहा गया है कि 31 मार्च को एक राजनीतिक सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने आपत्तिजनक बयान दिया था। आयोग ने कहा कि उसका मानना है कि द्रमुक नेता के भाषण की सामग्री आदर्श आचार संहिता के प्रावधान का उल्लंघन करती है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख