dharma sangrah
✕

आरोपी के परिवार का दुख सुनकर MLA की आंखों से बहे आंसू, अस्पताल में महिलाओं ने किया विलाप

Published: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (15:04 IST)
बलिया। बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना से रिटायर्ड सैनिक है और भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी। बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का आरोपी धीरेंद्र से गहरा नाता है, जिसे उन्होंने कबूल भी किया है। इसके साथ विधायक सुरेंद्र ने माना है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी के लिए सक्रिय सहयोगी रहे है।
 
बैरिया विधायक आज सुबह बलिया के जिला अस्पताल में धीरेन्द्र के परिवार का हालचाल जानने पहुंचे। वहां विधायक का अनोखा रूप देखने के लिए मिला। हत्या के आरोपी धीरेंद्र के परिवार का दुख-दर्द देखकर उनकी आंखों से आंसू बह निकले।
 
जिला अस्पताल में उन्होंने धीरेंद्र के परिवार का मेडिकल बनवाने के लिए डाक्टरों से भी बातचीत की है।  विधायक सुरेंद्र के साथ जिला अस्पताल में भारी भीड़ भी पहुंच गई। आरोपी के परिवार की महिलाएं फफक-फफक कर रोते हुए प्रशासन की नाकामी का बखान कर रही थी।
 
आरोपी की भाभी आशा ने एसडीएम बलिया पर आरोप लगाया कि उसने खड़े होकर अपने सामने सबको पिटवाया। उनकी सुनने वाला और बचाने वाला कोई नहीं था। धीरेंद्र को फसाया गया है, हाथ जोड़कर न्याय मांग रहे हैं। 
 
वही आरोपी धीरेंद्र पर्व में फौजी रहा है, जिसके चलते उसके समर्थन में पूर्व सैनिक संगठन भी जिला अस्पताल पहुंचा।
 
पूर्व सैनिक संगठन प्रदेश प्रभारी रमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि फौजी सीमा पर लड़ता है। वो कैसे किसी के साथ अन्याय कर सकता है, वह बेगुनाह है, उसे और उसके परिवार को जबरन मोहरा बनाया जा रहा है। 
 
आरोपी धीरेंद्र के परिजनों जहां खुद को बेकसूर बताया तो वही पूरी घटना के लिए दुर्जनपुर के ग्राम प्रधान कृष्ण यादव को दोषी बताया है। विधायक और पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि वह अकेले ही न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख