Hanuman Chalisa

Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश ने राजद पर साधा निशाना, कहा- मौका मिलने पर अपना हित साधा

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (14:58 IST)
नबीनगर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए उस पर वोटों के लिए समाज को बांटने तथा मौका मिलने पर जनता के बदले सिर्फ अपना हित साधने का आरोप लगाया। नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के नबीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग वोटों के चक्कर में समाज को बांटने में लगे रहते हैं तथा उन्हें न तो काम का कोई अनुभव है और न ही उन्होंने कभी कोई काम किया है।
 
उन्होंALSO READ: बिहार चुनाव : पहले दौर में 21 प्रत्याशी पुराने प्रतिद्वंदी से ही टकराएंगेने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि पति-पत्नी ने 15 साल राज किया था, लेकिन उस दौरान क्या किया? राजद प्रमुख पर परोक्ष प्रहार करते हुए कुमार ने कहा कि अभी तो अंदर (जेल) ही हैं, और जो काम किया है, उसके कारण ही अंदर हैं अभी और लोग 'अंदर' जाएंगे।
 
उन्होंने दावा किया कि उन लोगों ने सिर्फ अपने लिए काम किया जबकि हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जनादेश देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार पिछड़ा नहीं रहेगा बल्कि सक्षम, आत्मनिर्भर बनेगा और आगे बढ़ेगा। उन्होंने राज्य को तरक्की और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए लोगों से फिर मौका देने की अपील की।
ALSO READ: बिहार चुनाव: क्या वाकई महिलाएं नीतीश कुमार को और मुसलमान-यादव लालू को वोट देते हैं?
कुमार ने कहा कि राज्य के साथ केंद्र सरकार ने भी कई योजनाओं के तहत मदद की है और हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया और सम्मान दिलवाया है। उन्होंने इस संदर्भ में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के कदम का भी जिक्र किया। कुमार ने कहा कि पुरुष और महिलाएं मिलकर काम करेंगी तो विकास दोगुनी गति से होगा।
 
कुमार ने कहा कि पहले कुछ ही महिलाएं पंचायती राज में आ पाती थीं, हमने आरक्षण दिया और अब काफी संख्या में महिलाएं आगे आ रही हैं। अस्पतालों की स्थिति में सुधार करते हुए हमने इलाज का बेहतर प्रबंध किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास जैसे हर क्षेत्र में काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपराध को नियंत्रित किया है, समाज सुधार का काम किया और महिलाओं के कहने पर शराबबंदी की।
 
उन्होंने कहा कि जो युवा कम्प्यूटर पर काम करना नहीं जानते थे, उनके लिए कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की और इसमें 10 लाख युवाओं ने प्रशिक्षण लिया। कुमार ने कहा कि हमारा निश्चय है कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचे। कहीं सूखा नहीं पड़ने देंगे। कृषि रोडमैप के माध्यम से काम कर ही रहे हैं, इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था करेंगे। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख