biodatamaker

UP: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, अल्पसंख्यक आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (17:02 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में राज्य प्रशासन से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बताया कि उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई खबर पर संज्ञान लेते हुए हमने डीजीपी और मुख्य सचिव को पत्र लिखा। 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
 
गौरतलब है कि कासगंज में अल्ताफ नामक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस युवक ने खुदकुशी की है। मृतक के परिजन का आरोप है कि पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की वजह से उसकी मौत हुई है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
 
अल्पसंख्यक आयोग ने त्रिपुरा में पिछले दिनों हुई हिंसा के मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मुख्य सचिव को 8 नवंबर को पत्र लिखा था। आयोग ने त्रिपुरा प्रशासन से सवाल किया है कि हिंसा में कितने लोग शामिल थे, कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, किन धाराओं के मामला दर्ज किया गया और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

अगला लेख