sundarkand

सेंसेक्स 767 अंक उछला, निफ्टी भी 18100 के पार

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (16:57 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 767 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18100 अंक के पार चला गया।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 767 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 60,686.69 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.15 अंक या 1.28 फीसदी बढ़कर 18,102.75 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक में गिरावट हुई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, निवेशकों ने अपना ध्यान अच्छे तिमाही नतीजों, आर्थिक सुधार और मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर केंद्रित करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते बाजार ने इस सप्ताह के दौरान खोई हुई गति को फिर से हासिल कर लिया।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सोल के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.07 प्रतिशत बढ़कर 81.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

अगला लेख