UP: बलिया में नाबालिग से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार
Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (22:37 IST)
बलिया (यूपी)। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 13 वर्षीया किशोरी से 4 युवकों द्वारा कथित सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी गत 28 नवंबर की रात सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि पड़ोसी समरजीत राजभर व मोनू गोड़ ने किशोरी को जबर्दस्ती अपने मोटरसाइकल पर बैठा लिया तथा उसे थोड़ी दूर पर एक निर्जन स्थान पर स्थित झोपड़ी में ले गया। दोनों युवकों ने फोन कर 2 युवक अर्जुन गुप्ता व राजेश पांडेय को भी बुला लिया। इसके बाद 2 युवकों ने किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर सोमवार को सिकंदरपुर थाना में समरजीत राजभर, मोनू गोड़, अर्जुन गुप्ता व राजेश पांडेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों की उम्र 22 से 26 साल के बीच है तथा किशोरी के पड़ोसी व जानने वाले हैं। पुलिस ने समरजीत राजभर, मोनू गोड़, अर्जुन गुप्ता व राजेश पांडेय को आज (मंगलवार) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस