suvichar

पत्नी ने पढ़ाई नहीं करने को लेकर बच्चों को पीटा तो पति ने मार दिया चाकू

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (22:29 IST)
मुंबई। मुंबई के वकोला में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने पत्नी को कथित तौर पर अपने 2 बच्चों की पिटाई करते हुए पाया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कलिना के शास्त्री नगर में हुई और आरोपी अविनाश वरपे (32) ने कुछ समय बाद आत्मसमर्पण कर दिया।

ALSO READ: JCB पर बैठ दूल्हा-दुल्हन ने मारी एंट्री, ड्राइवर भूला मिला है शादी का काम, फिर क्या हुआ देखें वीडियो
 
अधिकारी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी जयश्री की गर्दन और पेट में कई बार वार किया और उसकी हालत गंभीर है। फिर वह थाने आया और आत्मसर्पण कर दिया। हमने पाया है कि दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे। पत्नी पढ़ाते समय बच्चों को मार रही थी जिसके चलते पति ने उसे चाकू मार दिया।
 
अधिकारी ने कहा कि उसने अपने 2 बच्चों के सामने उसे चाकू मार दिया। घर से चीखों की आवाज आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस उपायुक्त डीएस स्वामी ने कहा कि हमने हत्या के प्रयास के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत वरपे को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख