suvichar

Saurabh Murder Case : मेरठ जेल में बंद मुस्कान और साहिल को मिला सरकारी वकील

Updated: गुरुवार, 27 मार्च 2025 (20:40 IST)
Saurabh Rajput case : मेरठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से साहिल और मुस्कान का केस लड़ने के लिए सरकारी वकील मिल गया है। मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी, इस हत्‍या का खुलासा होने के बाद दोनों जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। मुस्कान के परिजनों ने अपनी बेटी का केस लड़ने से मना कर दिया, वहीं साहिल के परिजन भी केस से हाथ खींच रहे हैं। अपने को अकेला पाकर मुस्कान और साहिल ने नि:शुल्क केस लड़ने के लिए जेल सुपरीटेंडेंट से गुहार लगाई, ताकि उनके केस की अदालत में मजबूत पैरवी हो सके।

जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा इन दोनों के प्रार्थना पत्र जिला विधिक प्राधिकरण सेवा मेरठ भेजे गए। प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए विधिक आयोग ने रेखा जैन को दोनों का सरकारी वकील नियुक्त कर दिया है। मेरठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदयवीर सिंह ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करना है।
ALSO READ: मेरठ सौरभ हत्याकांड : मुस्कान का होगा प्रेग्नेंसी टेस्ट, बिगड़ी साहिल की तबीयत, सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
जिला विधिक प्राधिकरण गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। इसलिए सौरभ हत्याकांड मामले में जेल में बंद मुस्कान और साहिल ने अपना पक्ष रखने के लिए सरकारी वकील की मांग की थी, इसलिए विधिक आयोग द्वारा उन्हें न्याय मिलने के लिए सरकारी वकील रेखा जैन को नियुक्त किया गया है, एक ही वकील दोनों का केस लड़ेंगी। रेखा जैन, जो एक अनुभवी सरकारी वकील हैं, इस मामले में मुस्कान और साहिल की मजबूती के साथ पैरवी करेंगी।

हालांकि जेल में बंद कातिल पत्नी मुस्कान पक्ष की तरफ से मिलने कोई अभी तक नहीं आया है, जबकि प्रेमी साहिल की बुजुर्ग नानी मिलने जेल आई थीं। वह साहिल को कपड़े, केले और नमकीन जेल में देकर आई हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जो हुआ बहुत गलत है। सौरभ की मौत का उन्हें बहुत दुख है।
ALSO READ: औरैया में भी मेरठ जैसा मामला, पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या
साहिल पर दो नशे सवार थे, एक तो उसने नशा कर रखा था और दूसरा नशा मुस्कान का था जो घातक सिद्ध हो गया। साहिल तंत्र-मंत्र कुछ नही करता, वह सिर्फ भोले का भक्त है। सब कुछ करवाया हुआ मुस्कान का है। जेल में साहिल की नानी पुष्पा देवी सिर्फ साहिल से मिलीं, मुस्कान से नहीं। उन्होंने कहा कि साहिल के पिता भी उससे मुलाकात करेंगे, लेकिन कब करेंगे, मैं नहीं कह सकती।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख