biodatamaker

मेरठ को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान, आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में मेरठ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (19:30 IST)
Meerut Uttar Pradesh News : जनपद मेरठ पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी 2026 के दौरान प्रदेश स्तर पर अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 135 में से पूर्ण 135 अंक (100 प्रतिशत) अर्जित किए हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ जनपद मेरठ ने उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट कार्यशैली और जनता के प्रति विश्वास का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
 
आईजीआरएस एवं विभिन्न हेल्पलाइन के माध्यम से मेरठ के 32 थानों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निश्चित अवधि किया गया। शिकायतों की मार्किंग/अग्रसारण में औसत समय मात्र 0.01 दिवस रहा, जो पुलिस-प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही का स्पष्ट प्रमाण है। समीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का डिफाल्टर सन्दर्भ शून्य रहा।
ALSO READ: मेरठ के केंद्रीय विद्यालय में इतिहास बना कॉमिक, नवाचार से डर हुआ छूमंतर
शिकायत निस्तारण के उपरांत आवेदकों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार कुल 2655 फीडबैक में से 2594 संतोषजनक पाए गए, जिससे 97.70 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक दर्ज किया गया। मेरठ पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनहितकारी कार्यप्रणाली का व्यवहार स्पष्ट दिखाई देता है।
 
उच्चाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा C-श्रेणी का कोई भी सन्दर्भ प्राप्त नहीं हुआ, जो निस्तारण की उच्च गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है। इसके अतिरिक्त, अधीनस्थ कार्यालयों का रैंडम श्रेणीकरण निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक करते हुए 306.67 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की गई।
ALSO READ: मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के कुशल नेतृत्व में की गई सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप DM/SSP कार्यालय में सन्दर्भ फीडिंग 100 प्रतिशत दिखाई दी है। वहीं निस्तारण प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों द्वारा 99.28 प्रतिशत मामलों में आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं का विश्वास और संतुष्टि और अधिक सुदृढ़ हुई।
 
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी गई तथा भविष्य में भी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख