Hanuman Chalisa
✕

मेहनताना मांगने पर राजमिस्त्री की हत्या, पेड़ पर लटकाया शव

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (12:19 IST)
Meerut crime news : उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाले हादसे में मेहनताना मांगने पर एक राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने उसका शव पेड़ से लटका दिया और फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है।
 
पुलिस के अनुसार, राजमिस्त्री इंदुशेखर को परीक्षितगढ़ के धनपुरा गांव के पूर्व प्रधान विजयपाल ने करीब 2 महीने पहले अपने मकान के निर्माण का ठेका दिया था। इस दौरान विजयपाल पर इंदुशेखर के करीब ढाई लाख रुपए बकाया हो गए थे, जिन्हें वह पिछले कई दिनों से विजयपाल से मांग रहा था।
 
इंदुशेखर बुधवार को जब अपना बकाया मांगने के लिए विजयपाल के घर गया तो आरोपी बहाने से इंदुशेखर को खेत ले गया। उसे 2 गोलियां मारीं और शव को पेड़ से लटका कर भाग गया।
 
इंदुशेखर के दूसरे साथी सुमित ने जब विजयपाल को फोन किया तो उसने हत्या करने की बात कुबूल की। इस संबंध में पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख