Hanuman Chalisa
✕

पति-पत्नी के विवाद में ठगी का शिकार हुआ पति, आरोपी फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Updated: रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (12:34 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए फर्जी दरोगा बनकर ठगी करने वाले युवक को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल और एक कार बरामद की है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी ने अपना नाम जावेद अली, निवासी रजा मस्जिद के पास मुस्तफाबाद,लोनी गाजियाबाद का रहने वाला बताया है।
 
क्या है मामला : पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मथुरा के थाना सदर बाजार की सिविल लाइन निवासी हेमंत कुमार भारद्वाज ने 9 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई था। इसमें भाई राहुल और उसकी पत्नी श्वेता के बीच रोज हो रहे विवाद की जानकारी दी थी।
 
इस दौरान 18 अगस्त को दरोगा योगेंद्र कुमार बनकर एक फोन कॉल हेमंत कुमार के भाई राहुल के पास आया। राहुल से फोन में बात कर रहे व्यक्ति ने कहा कि वह थाना सिहानीगेट का इंचार्ज बोल रहा हूं। तुम्हारी पत्नी ने तुम्हारे खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसे सुनकर राहुल घबरा गया और अपने आप को निर्दोष बताया।
 
फर्जी दरोगा योगेंद्र कुमार ने खाते में एक लाख भेजने की बात कही जिसे राहुल ने मान लिया और उसके खाते में एक लाख भी भेज दिया। इसके बाद राहुल ने 27 अगस्त को कार से खुद को उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार बताने वाला व्यक्ति पुलिस वर्दी में सिविल लाइन पेट्रोल पंप पर आया और एक लाख रुपए और ले गया। धीरे-धीरे करके समझौते के नाम पर फर्जी दरोगा के द्वारा 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। उसके बाद से फर्जी दरोगा ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
 
जानकारी करने पर निकला फर्जी दरोगा : जब राहुल की बात फोन से होना बंद हो गए तो राहुल ने दरोगा योगेंद्र कुमार की जानकारी करी तो उसे पता चला कि इस नाम का कोई भी दरोगा थाने व चौकी में नहीं है। फोटो के आधार पर राहुल इसका पता किया तो उसका सही नाम जावेद अली निकला राहुल तब तक ठगी का शिकार हो चुका था।
 
इसके बाद राहुल ने पूरे मामले की जानकारी सदर थाने पुलिस को दी पीड़ित की तहरीर के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फर्जी दरोगा की तलाश शुरू कर दी और साइबर सेल की मदद से फर्जी दरोगा जावेद अली को एनसीसी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 1.37 लाख रुपए, कार और मोबाइल, पुलिस की वर्दी बरामद की गई।
 
क्या बोले अधिकारी : एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज जा रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख