Hanuman Chalisa
✕

UP: निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (12:40 IST)
MBBS student commits suicide: जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सफेदाबाद (Safedabad) कस्बे में स्थित प्राइवेट हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) के एक छात्र का शव छात्रावास में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पता लगा कि उपस्थिति कम होने के चलते छात्र विकास प्रसाद यादव को आशंका थी कि वह फेल हो जाएगा। वह वाराणसी जिले के एक चिकित्सक का पुत्र था।
 
पुलिस ने बताया कि जिला वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के सिधालपुर गांव का निवासी विकास प्रसाद यादव (26) हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज परिसर में ही बने छात्रावास के कमरे में अपने साथी एमबीबीएस के छात्र मनीष कुमार के साथ रहता था।ALSO READ: Indore : पति ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, मोबाइल में कैद हुई घटना
 
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात मनीष खाना खाने मेस गया था। कुछ देर बाद वह लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार पुकारने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वहां के कर्मचारियों और अन्य छात्रों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में चादर के फंदे के सहारे पंखे से विकास का शव लटक रहा था।ALSO READ: UP : शादी के चंद घंटे बाद घर में छाया मातम, दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद 12 अक्टूबर को वाराणसी से यादव के पिता डॉ. ओमप्रकाश यादव व अन्य परिजन आए। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में उपस्थिति कम होने से विकास तनाव में था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
 
शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है। विकास के बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि 5 दिन पहले वह भाई की खैरियत पूछने हिंद मेडिकल कॉलेज आए थे। उन्होंने विकास से घर चलने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख