Daily Horoscope

बसपा सुप्रीमो ने योगी सरकार की सराहना की और किया आग्रह...

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (15:22 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के कोटा में फंसे 7,500 छात्रों को लाने के लिए बसें भेजी हैं और जल्द ही राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र उत्तरप्रदेश पहुंच जाएंगे। इसे लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चर्चा समस्त राजनीतिक दलों में हो रही है और मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना समस्त राजनीतिक दलों के नेता भी कर रहे हैं।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
दूसरी ओर ट्विटर के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की खुलकर सराहना की है। मायावती ने टि्वटर के माध्यम से कहा है कि कोचिंग पढ़ने वाले लगभग 7,500 युवकों को लॉकडाउन से निकालकर उन्हें सुरक्षित घरों में भेजने के लिए यूपी सरकार ने काफी बसें कोटा (राजस्थान) भेजी हैं और यह स्वागतयोग्य कदम है। बसपा इसकी सराहना भी करती है।
 
मायावती ने कहा कि लेकिन सरकार से यह भी आग्रह है कि वह ऐसी चिंता यहां के उन लाखों गरीब प्रवासी मज़दूर परिवारों के लिए भी जरूर दिखाए जिन्हें अभी तक भी उनके घर से दूर नारकीय जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि घर वापसी को लेकर कोटा में देशभर से मौजूद हजारों छात्र फंस गए थे। इन छात्रों ने सोशल मीडिया पर #SendUsBackHome अभियान चलाया था।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख