dharma sangrah
✕

मायावती ने राजस्थान सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- बसों का बिल भेजना सरकार की अमानवीयता

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (10:54 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में प्रवासी श्रमिकों को लाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर सियासी संग्राम हो रहा है। इसी बीच राजस्थान सरकार ने इस सियासी संग्राम में बीजेपी को एक बार फिर कांग्रेस को घेरने का मौका दे दिया है।
ALSO READ: यूपी बस विवाद: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह नाराज, अपनी ही पार्टी पर खड़े कर दिए सवाल...
राजस्थान सरकार ने उत्तरप्रदेश सरकार से यूपी के छात्रों को कोटा से यूपी बॉर्डर तक छोड़ने के एवज में 36 लाख रुपए बसों का किराया और 19.50 लाख रुपए डीजल के भुगतान का बिल भेज दिया। उत्तरप्रदेश राज्य परिवहन निगम ने इन बिलों का भुगतान कर भी दिया है।
 
लेकिन इसे लेकर बीजेपी के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी ने भी कांग्रेस के ऊपर जमकर निशाना साधा और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेसी सरकार द्वारा कोटा से करीब 12,000 युवक-युवतियों को वापस उनके घर भेजने पर हुए खर्च के रूप में यूपी सरकार से 36.36 लाख रुपए और देने की जो मांग की गई है, दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी घिनौनी राजनीति अतिदुखद है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी राजस्थान सरकार एक तरफ कोटा से यूपी के छात्रों को अपनी कुछ बसों से वापस भेजने के लिए मनमाना किराया वसूल रही है तो दूसरी तरफ अब प्रवासी मजदूरों को यूपी में उनके घर भेजने के लिए बसों की बात करके जो राजनीतिक खेल कर रही है, वह कितना उचित व कितना मानवीय है? साथ ही 'अम्फान' तूफान के तांडव से खासकर पश्चिम बंगाल में जो व्यापक तबाही व बर्बादी हुई है वह अतिदु:खद। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में खासकर केंद्र सरकार को आगे बढ़कर हर प्रकार से राज्य को वहां के हालात सामान्य बनाने में मदद करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख