Hanuman Chalisa
✕

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाच रही दुल्हन को देखने वाले बारातियों पर टूटा कहर

Updated: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (13:35 IST)
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। खुली गाड़ी में दुल्हन नाच रही थी, तभी एक तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार बारातियों पर चढ़ गई जिसमें एक बाराती की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गनीमत रही की नाच रही दुल्हन इस हादसे में बच गई।
ALSO READ: Sidhi Bus Accident : क्या रेडियम रिफलेक्टर रोक पाएंगे भयानक सड़क दुर्घटनाएं?

मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चेकपोस्ट स्थित पैराडाइज बैंक्वेट हाल में बीते मंगलवार रात्रि में अंकुल और हेमा की शादी का प्रोग्राम चल रहा था। बाराती डीजे पर नाच रहे थे, उसी दौरान ब्यूटी पार्लर से खुली गाड़ी में दुल्हन तैयार होकर बैंक्वेट मैरिज होम पर पहुंची। बाहर बाराती खड़े थे, उन्होंने दुल्हन ने नाचने की जिद की। दुल्हन कार में खड़े होकर ठुमके लगाने लगी, तभी तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने दुल्हन की गाड़ी को घेरे बारातियों को टक्कर मार दी। ये स्विफ्ट कार संधावली की तरफ से आ रही थी। गनीमत रही कि दुल्हन की कार में धक्का लगा और वह बाल-बाल बच गई। लेकिन कार की खिड़की से सटे बरातियों पर तेज रफ्तार का कहर टूट पड़ा।
 
हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून नजर आने लगा व चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल लाया गया जिसमें बहादुरपुर के रहने वाले बाराती प्रमोद की मौत हो गई जबकि 14 घायल बरातियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष के द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख