गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mahant Paramhans Das did not get entry in the Taj Mahal
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (10:30 IST)

अयोध्या के महंत परमहंस दास को नहीं मिली ताजमहल में एंट्री, मच गया बवाल

अयोध्या के महंत परमहंस दास को नहीं मिली ताजमहल में एंट्री, मच गया बवाल - Mahant Paramhans Das did not get entry in the Taj Mahal
आगरा। अयोध्या के महंत परमहंस दास को मंगलवार को ताजमहल देखने पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। मामले पर बवाल मच गया।
 
परमहंस दास ताजमहल का टिकट खरीदकर जैसे ही एंट्री गेट पर पहुंचे। वहां तैनात CISF के जवानों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ब्रह्मदंड के साथ अंदर जाने से मना किया। कहा कि वे ब्रह्मदंड लेकर अंदर नहीं जा सकते। वापसी में उन्हें ब्रह्मदंड सौंप दिया जाएगा। परमहंस दास ब्रह्मदंड के साथ ही अंदर प्रवेश करना चाहते थे।
 
वायरल वीडियो में परमहंस दास यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि जब वह एंट्री कर रहे थे तब वहां पर मौजूद स्टाफ ने उनको रोक दिया और कहा कि आप भगवा कपड़े पहने हैं, इसलिए आपकी एंट्री नहीं होगी।
 
ASI अधिकारियों के अनुसार, ताजमहल में प्रवेश के लिए नियम तय हैं। संत अपने साथ अंदर लोहे का दंड ले जाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें मना किया गया। उनके प्रवेश पर कोई रोक नहीं थी। उनसे ब्रह्मदंड गेट पर रखने का आग्रह किया गया था और वह इसके लिए तैयार नहीं थे।

इस पर जगदगुरु ने कहा कि ब्रह्मदंड लोहे का नहीं बल्कि लकड़ी का होता है। मामले पर बवाल मचने पर ASI के अधिकारियों ने उनसे माफी मांग ली।