dharma sangrah
✕

लखनऊ के Hotel Levana के मालिक रोहित और राहुल अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया

Updated: मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (17:26 IST)
लखनऊ। Lucknow News: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लिवाना सुइट्स होटल में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड की प्राथमिक जांच में पुलिस ने सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर लापरवाही बरते जाने की बात सामने आने पर होटल मालिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। 

इस अग्निकांड में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए थे। जांच में होटल में कई लापरवाहियां भी सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक फायर विभाग ने होटल प्रबंधन को कई नोटिस भेजे। अतिरिक्त सीढ़ी बनाने का आदेश भी दिया था। होटल की पहली मंजिल पर हुए इस अग्निकांड में दम घुटने से 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान लखनऊ निवासी महिलाएं साइबा कौल (26) एवं श्राविका संत (18) के अलावा गुरनूर सिंह (28 साल) और बॉबी उर्फ अमन गाजी (22 साल) के रूप में हुई। होटल की पहली मंजिल पर मौजूद बैंक्विट हॉल में आग लगी। होटल में मौजूद 30 कमरों में से 18 कमरे पहले से बुक थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया।

उनके निर्देश के कुछ समय बाद ही प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने लिवाना सुईट होटल अग्निकांड की जांच के लिए आदेश जारी करते हुए इसके लिए 02 सदस्यीय टीम का गठन किया था।

प्रसाद ने लखनऊ के मंडलायुक्त रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर को इस घटना की जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्काल इसकी आख्या शासन का उपलब्ध कराने को कहा है।

डॉ. जैकब ने होटल के स्थलीय निरीक्षण के बाद इसमें नक्शा पास न कराए जाने और फायर की एनओसी मिलने के बावजूद दमकल मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने के आधार पर होटल को सील कर इसे ढहाने का आदेश भी दिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख