ganesh chaturthi

मेरठ में लॉ के छात्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, हिस्ट्रशीटर सनी काकरान ने वारदात को दिया अंजाम

Updated: शुक्रवार, 20 मई 2022 (12:53 IST)
मेरठ। थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित पावली खुर्द गांव में लॉ के छात्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। घटना के समय छात्र घर में मौजूद था और दैनिक दिनचर्या के कार्य रहा था। तभी घर में 3 युवक घुसते हैं और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए भाग जाते हैं। गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच जाता है और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। आनन-फानन में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाती है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच का एंगल इनामी सनी काकरान और उसकी गैंग पर है।
 
पावली खुर्द गांव में 27 वर्षीय लॉ के छात्र पराग पर उसके घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने लगभग 20-25 राउंड फायर किए। इसमें से 6 गोलियां पराग को छलनी कर गईं। घटना के बाद हमलावर कार से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इस वारदात को अंजाम हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है।
 
कुछ दिन पहले गांव में सनी के पिता नागेंद्र ने एक जमीन बेची थी, बेची गई जमीन मृतक पराग की बुआ ने खरीदी थी। सनी इस सौदे से नाराज था, उसका मानना था कि जमीन के दाम कम मिले है जिसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। गांव में विवाद के चलते कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन सनी काकरान की नाराजगी दूर नहीं हुई और आज उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
 
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द का रहने वाला पराग और उसके पिता निरंकार सिंह व भाई खेतीबाड़ी करते हैं। पराग खेती के साथ ही लॉ की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 6.45 बजे पराग छात्र अपने घर के अंदर था, तभी घर में 3 हमलावर दाखिल हुए और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलता देखकर छात्र जान बचाकर कमरे में घुसता है, लेकिन हमलावर कमरे को घेरकर गोली बरसाना शुरू कर देते जिसमें पराग को 6 गोलियां लगती हैं और वह जमीन गिर जाता है। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर कार से फायर करते हुए फरार हो जाते हैं।
 
हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान गैंग ने छात्र पर गोलियां बरसाई है। इस सूचना पर पुलिस के डिप्टी एसपी आशीष कुमार, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध सक्सेना घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू करते हैं। पराग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सीने, कंधे, हाथ, पेट और गर्दन में गोली लगी थी। छात्र की उपचार के दौरान न्यूट्रिमा अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
 
पुलिस के मुताबिक पावली खुर्द के रहने वाले स्व. नागेंद्र के हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान पर गोली चलाने का आरोप है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आज सुबह सनी अपने साथियों के साथ पहुंचा था। सनी काकरान की मेरठ पुलिस ने 19 अप्रैल 2022 को ही हिस्ट्रीशीट खोली थी। सनी पर 25 हजार रुपए का इनाम है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख