dharma sangrah
✕

योगी सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान, जानिए कब कहां रहेंगे मंत्री?

Updated: शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (15:34 IST)
लखनऊ। योगी सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब मंत्री हफ्ते में 4 दिन लखनऊ में रहेंगे तो 3 दिन जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन की ओर से मंत्रियों के लिए दिनवार एजेंडा तय किया गया है। मंत्री सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लखनऊ में रहेंगे। लखनऊ में सोमवार को मंत्रियों को जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अपने दफ्तरों में शासकीय कार्यों के साथ जनसुनवाई भी करनी होगी।
 
मंगलवार को कैबिनेट की संभावित बैठक में शामिल होंगे और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। मंगलवार या बुधवार को शासन की ओर से गठित कमेटियों की होने वाली बैठकों में शामिल होंगे। साथ ही शुक्रवार, शनिवार, रविवार को जिलों में और प्रभारी जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे।
 
इस के साथ लोक कल्याण के लक्ष्य को लेकर शासन स्तर पर अगले 5 साल तक की रणनीति बनाई गई है और उसी को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। अब टीम यूपी लोक कल्याण के संकल्प के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरेगी। इसके लिए शासन स्तर पर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा।
 
इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर फोकस करें।साथ ही विभागीय कार्यों, योजनाओं में और बेहतर करने का प्रयास करें।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि जाकर एक बैठक या निरीक्षण कर न लौटें। उस जिले में रात्रि प्रवास करें। जनता से मिलकर फीडबैक लें। जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक करें। वहां चल ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा करें। वहीं, शनिवार और रविवार को मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे। हां, यदि इस बीच कोई विभागीय, पार्टी संबंधी या व्यक्तिगत कारण हो तो इसमें बदलाव भी किया जा सकेगा।
 
Koo App
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मितव्ययता पर खास जोर दिया है।कहा है कि लगभग सभी जिलों में सरकारी गेस्ट हाउस आदि हैं। किसी भी जिले में दौरे पर जाएं तो मंत्री होटल में ठहरने की बजाए सरकारी गेस्ट हाउस में प्रवास करें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख