सम्बंधित जानकारी
- क्या यूपी का मुसलमान एक नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में है?
- UP : कुशीनगर में मजदूरों से भरी नाव पलटी, 10 डूबे, 3 की मौत
- कानपुर में लुटेरों ने लूटे 15 हजार नींबू, बाग की रखवाली में लगे लठैत
- UP के नोएडा में बड़ा हादसा, कार सवार ने 7 लोगों को रौंदा, 4 की हालत गंभीर
- मेरठ के MIET कॉलेज कैंपस में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या
यूपी के मेरठ में दर्दनाक हादसा, एटीएम से पैसे निकाल रहा था, करंट से मौत
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह हादसा मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुआ। दानिश नामक एक युवक इंडिया वन एटीएम मशीन से पैसे निकालने पहुंचा। पैसे निकालते समय उसे हाई वोल्टेज करंट लगा। मौके पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।
लोगों ने किसी तरह उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
