biodatamaker

कानपुर देहात में चोर गिरोह का भंडाफोड़, सर्राफा कारोबारी को महंगा पड़ा चोरी का माल खरीदना

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (15:45 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम ने देर रात में खानपुर खरंजा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक चोरों के एक गिरोह में शामिल पिता-पुत्र सहित 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और वही मौका पाकर 2 चोर फरार होने में कामयाब भी रहे हैं। इसी दौरान चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले 1 सर्राफा व्यापारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से अब तक चोरी किया गया सामान के साथ साथ,4 तमंचे,8 कारतूस व 4 मोटरसाइकिल भी बरामद कर है।
 
18 जुलाई की रात चोरी की घटना को दिया था अंजाम - कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत रनिया में बीते नवंबर व 18 जुलाई को दो घर में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार करने के लिए अकबरपुर पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम भी काम कर रही थी।
 
इसी दौरान पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की घटना में शामिल रहे सभी आरोपी खानपुर खरंजा के पास मौजूदगी है और किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।
 
वही मुखबिर से सूचना मिलते ही तत्काल अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर मटरू उर्फ बड़े लाल व उसके पुत्र शमशाद व चांद बाबू, मकबूल व उसके पुत्र साहिल, तथा शाहरूख उर्फ लंबू पुत्र शरीफ तथा शाहरूख पुत्र सलीम के अलावा यूसुफ,बदलू को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसी दौरान इनके दो साथी शमशेर व बौरा उर्फ बउआ चकमा देकर फरार हो गए। 
 
गिरफ्तार किए गए सभी चोरों की निशानदेही पर लगभग 8 लाख रुपए के जेवरात बरामद हुए हैं। सर्राफा कारोबारी देशराज उर्फ भूरा साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
क्या बोले अधिकारी  - अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि रनिया में बीते दिनों हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ में एक सर्राफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है इनके द्वारा चोरी किए गए माल को खरीदा था वही इनके दो साथी फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनको मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख