Hanuman Chalisa

मंदिर में हर महिला से शादी के लिए पूछ रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (10:10 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना शिवली अंतर्गत मंदिर परिसर खड़े होकर महिलाओं को देखकर 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म का गाना गा रहे एक मनचले युवक को गाना गाना बेहद भारी पड़ गया। पुलिस ने मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
बताया जा रहा है कि मनचले युवक की हरकत से परेशान होकर कुछ महिलाओं ने महिला पुलिस से शिकायत की थी। महिलाओं की शिकायत पर मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
 
कानपुर देहात के थाना शिवली में उप निरीक्षक मनु कुमारी ने एक मुकदमा 0454 पंजीकृत कराया है। इसमें उन्होंने लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि कुछ महिलाओं ने उनके पास आकर शिकायत करते हुए बताया कि शिवली के जागेश्वर मन्दिर परिसर के पास खड़ा एक मनचला युवक निकल रही महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत कर रहा है।
 
महिलाओं की शिकायत मिलते ही पर मौके पर जाकर देखा तो जागेश्वर मंदिर के परिसर में खड़े होकर एक मनचला युवक मन्दिर परिसर के अन्दर खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों को देखकर गाने गा रहा है। वे हर एक महिला से कह रहा था 'कब तक जवानी छुपाओगी रानी, मुझसे शादी करोगी'। आरोपी मनचले युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण गौतम निवासी देहली थाना विठूर जनपद कानपुर नगर बताया है।
 
क्या बोले थाना प्रभारी : थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक मनु कुमारी की तहरीर पर अश्लील गाने गा रहे युवक के ऊपर धारा 294 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख