सम्बंधित जानकारी
- 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजाभैया की जनसत्ता पार्टी, जनसेवा संकल्प यात्रा के जरिए टटोल रहे हैं मतदाताओं का मन
- मेरठ : उपमुख्यमंत्री ने करोड़ों की चुनावी योजनाओं का किया शिलान्यास
- Kanpur : मनीष गुप्ता मर्डर केस में एक्शन में UP सरकार, कारोबारी की पत्नी को OSD की नौकरी, CM योगी ने मानीं परिवार की सभी मांगें
- अखिलेश ने की मनीष गुप्ता के परिजनों से मुलाकात, जमकर बोला योगी सरकार पर हमला
- अखिलेश ने मनीष गुप्ता के परिजनों से बंद कमरे में की मुलाकात, कहा-पुलिस ने मिटाए साक्ष्य
मनीष गुप्ता केस में अखिलेश ने उठाए सवाल, जीरो टॉलरेंस को बताया भाजपा का जुमला
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे 'वसूली तंत्र' से जुड़े होने की पूरी आशंका है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिसवालों की गिरफ्तारी नहीं होना ये दर्शाता है कि वो फरार नहीं हुए हैं उन्हें फरार कराया गया है। दरअसल कोई आरोपियों को नहीं बल्कि खुद को बचा रहा है क्योंकि इसके तार वसूली-तंत्र से जुड़े होने की पूरी आशंका है। जीरो टालरेंस भी भाजपाई जुमला है।'
मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिसवालों की गिरफ़्तारी न होना ये दर्शाता है कि वो फ़रार नहीं हुए हैं उन्हें फ़रार कराया गया है। दरअसल कोई आरोपियों को नहीं बल्कि ख़ुद को बचा रहा है क्योंकि इसके तार वसूली-तंत्र से जुड़े होने की पूरी आशंका है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 1, 2021
ज़ीरो टालरेंस भी भाजपाई जुमला है। pic.twitter.com/BBf4gLDJor
गौरतलब है कि सोमवार देर रात को गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके में पुलिस ने एक होटल में तलाशी ली थी। आरोप है कि किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र के आधार पर होटल के एक कमरे में रुके तीन व्यवसायियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें मारा पीटा था। सिर में चोट लगने से उनमें से मनीष गुप्ता (36) नामक कारोबारी की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
मामले में आरोपी सभी छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। घटना के वक्त गुप्ता अपने 2 दोस्तों के साथ होटल में ठहरे हुए थे।
अखिलेश ने गुरुवार को मनीष की पत्नी मिनाक्षी से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की थी।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पुलिस की कथित पिटाई से मारे गए प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। सरकार का प्रयास होगा कि पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ताकि दोषियों को जल्द ही उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।
