Hanuman Chalisa

प्रांतीय मेला जल महोत्सव के दौरान रंग में भंग, रशियन बालाओं के ठुमके, भीड़ बेकाबू, चली लाठियां

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (15:58 IST)
Jhansi news : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जलविहार महोत्सव के दौरान एक रशियन बाला के नृत्य को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस के भरसक प्रयास के बाद भी भीड़ डांस कार्यक्रम देखने के लिए आतुर थी, जिसके चलते पुलिस और रशियन डांसर के बाउंसर ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और कई दर्शक चोटिल हो गये।

ALSO READ: डांस पर लुट गया यूपी का झांसी, रशियन डांसर पर फिदा हुए लोग, बेकाबू भीड़ को पुलिस- बाउंसरों ने ऐसे सिखाया सबक
जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उसे उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
 
झांसी के मऊरानीपुर में प्रान्तीय मेला जलविहार महोत्सव दौरान स्वीट नाइट का आयोजन बीती रात किया किया गया। इस डांस कार्यक्रम में रशियन बालाओं को थिरकने के लिए बुलाया गया था।
 
रशियन डांसर ने जैसे ही अपनी अदाओं का जलवा बिखेरना शुरू किया, वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई, भीड़ को काबू करने के लिए वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया, कई लोग जख्मी हो गए।
 
प्रत्येक वर्ष झांसी जिले के मुख्यालय से लगभग 75 किमी दूर मऊरानीपुर में प्रांतीय जलविहार महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस बार इस मेले में स्वीट नाइट की अनुमति नही दी गई थी, उसके बावजूद भी डांस नाइट का आयोजन हुआ।
 
कार्यक्रम में नृत्य के रशियन महिला व अन्य महिला की टीम को बुलाया गया। फिल्मी गानों और आइटम सॉन्ग पर डांस चल रहा था, भीड़ ने नाचना शुरू कर दिया, माहौल की नाजुकता को समझते हुए पुलिस और बांउसर ने दर्शकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलता देखकर लाठी-बेल्ट फटकारते हुए स्थिति संभाली।
 
प्रश्न उठता है मनोरंजन के नाम पर आइटम सॉन्ग और रशियन बालाओं के ठुमके कितने जायज है। बिना अनुमति के कैसे जल महोत्सव के अन्दर स्वीट नाइट का आयोजन हो गया। यदि कोई बड़ा बवाल हो जाता तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख