biodatamaker

अखिलेश के करीबियों के यहां IT की रेड, मन्नू और संजू के यहां छापेमारी जारी

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (23:53 IST)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी एमएलसी पंपी जैन के यहां इनकम टैक्स की रेड पूरी नही हो पाई है। तभी अखिलेश के 2 और करीबियों पर आयकर विभाग की निगाहें तिरछी हो गई हैं। आज मंगलवार को आईटी विभाग ने अजय चौधरी उर्फ संजू और मन्नू के घर और दफ्तरों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

ALSO READ: अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव के घर आयकर विभाग का छापा
 
अखिलेश और अजय चौधरी की दोस्ती छात्र जीवन से है। चौधरी उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं, यहां लोग उन्ह संजू नागर के नाम से जानते हैं। वे ACE कंपनी के मालिक हैं जिसके चलते आज टैक्स अधिकारी ACE ग्रुप के कॉर्पोरेट ऑफिस के अलावा चौधरी के आवास और प्रोजेक्ट्स पर भी पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग करीब 40 ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

ALSO READ: आयकर देने वालों की संख्या बढ़ी और उनसे मिली राशि से हो रहे विकास कार्य : निर्मला सीतारमण
 
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के मरहमपुर गांव में अजय उर्फ संजू का फॉर्म हाउस है जिस पर आईटी ने रेड की है। आई टीम में डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के साथ 9 पुलिसकर्मी व 7 आईटी के सदस्य मौजूद हैं।
 
अजय चौधरी का एनसीआर रियल इस्टेट में अपनी एक अलग पहचान है। गोदरेज और ATS जैसी कंपनियां भी अजय की ACE के साथ मिलकर हाउसिंग प्रोजेक्ट चला रही है। 127 सेक्टर नोएडा में ACE का कॉर्पोरेट का ऑफिस बना हुआ है। माना जाता है कि दोनों की प्रगाढ़ दोस्ती के चलते जब अखिलेश यादव 2012 से लेकर 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे तो ACE कंपनी ने दिन-दुगनी, रात चौगुनी तरक्की की थी। 150 सेक्टर नोएडा में उस समय स्पोर्ट्स सिटी बन रहा थी जिसमें अजय चौधरी की कंपनी को मनचाही जगह पर जमीन मिली थी।
 
आगरा में अखिलेश के दूसरे नजदीकी लेदर कारोबारी मन्नू अलघ के परिसर पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है। मन्नू अलघ भी अखिलेश यादव के स्कूली मित्र हैं और वर्तमान में वे नोवा शूज कंपनी के मालिक हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जब अखिलेश विरजमान थे तो आगरा में मन्नू की तूती बोलती थी। लेकिन जैसे ही सपा सरकार गई और भाजपा सरकार आई तो मन्नू बिल में घुस गए। अखिलेश अभी कुछ महीने पहले आगरा में मन्नू के घर उनकी माताजी के निधन पर आए थे। वैसे अखिलेश जब भी आगरा आते है तो मन्नू के घर जरूर जाते हैं।
 
इनकम टैक्स विभाग द्वारा मन्नू अलघ (नोवा शूज कंपनी), ओम एक्सपोर्ट, मानसी चंद्रा और विजय आहूजा के यहां छापेमारी चल रही है, वहीं मन्नू अलघ के यहां चल रही इनकम टैक्स की 40 सदस्यीय टीम यहां 7 घंटे से लगातार जांच कर रही है। वहीं उनके लिए खाने का इंतजाम भी इनकम टैक्स विभाग ने किया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि आईटी की रेड लंबी चलने वाली है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

उत्तराखंड का छोटा अमरनाथ! प्राकृतिक बर्फ से बनता है यहां शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ती है भारी भीड़

त्योहारों से पहले कड़वी हुई चीनी! खरगे बोले- 9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

GSRTC रक्षाबंधन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त के बीच चलेंगी 6500 अतिरिक्त बसें; एडवांस बुकिंग शुरू

अगला लेख