sundarkand

बुली बाई ऐप : मुंबई ले गई महाराष्ट्र पुलिस, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड की अर्जी लगाई

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (22:27 IST)
देहरादून। बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती को उधमसिंह नगर जिले की स्थानीय कोर्ट में पेश कर मुंबई पुलिस ने युवती को ट्रांजिट रिमांड ले जाने की अर्जी कोर्ट में लगाई। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर मुंबई पहुंच गई है।

ALSO READ: एमपी के गृहमंत्री ने किया ऐलान, 'बुली बाई' ऐप के खिलाफ शिकायत आने पर होगी कार्रवाई
 
रुद्रपुर की एसपी सिटी ममता बोहरा ने इस मामले में बताया कि मुंबई पुलिस ने बुली बाई ऐप को लेकर रुद्रपुर पुलिस से संपर्क किया था। रुद्रपुर के वॉर्ड नंबर-14 आदर्श कॉलोनी में रहने वाली युवती का संपर्क बेंगलुरु से गिरफ्तार किए गए 21 साल के आरोपी विशाल कुमार से था।
 
एसपी सिटी ममता बोहरा के मुताबिक आरोपी युवती 'जट खालसा 07' नाम से अकाउंट संचालित कर रही थी जिससे कई फोटोज शेयर की गईं थीं। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि जहां से बुली बाई ऐप का अकाउंट जनरेट हुआ है, वह उसके भी संपर्क में थी और बेंगलुरु से गिरफ्तार विशाल कुमार से भी उसकी बातचीत होती थी।
 
पुलिस की तरफ से जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक उसकी कुछ दिनों पहले नेपाली लड़के Giyou से दोस्ती हुई थी। उसी ने युवती को अपना टि्वटर अकाउंट छोड़ने की बात कहकर फेक अकाउंट (doc.acct) बनाने को कहा था। उससे उसका लॉगइन आईडी मांगा था। इसके बाद लड़की ने infinitude07 ट्विटर अकाउंट को परिवर्तित कर ZATTkhalsa07 नाम से नया अकाउंट बनाया था। उसी अकाउंट के जरिए Bulli bai app पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो डाली गई।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख