Hanuman Chalisa
✕

मां की निर्दयता : पति से हुआ झगड़ा तो 5 बच्चों को गंगा में फेंका

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (13:36 IST)
भदोही। उत्तरप्रदेश के भदोही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जब एक मां ने घर में पति से हुए झगड़े के बाद अपने 5 बच्चों को गंगा नदी में ले जाकर फेंक दिया और बच्चों को फेंकने के ठीक बाद वह घर चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि भदोही के जनपद गोपीगंज के जहांगीराबाद गांव की रहने वाली है। उसका नाम मंजू है। देर रात उसका झगड़ा उसके पति से हो गया था।

गुस्से में आकर अपने बच्चों को लेकर जहांगीराबाद गंगा घाट पर पहुंची और उसने सभी बच्चों को गंगा में फेंक दिया और घर चली आई। पुलिस ने इन बच्‍चों की पहचान वंदना, रंजना, पूजा,शिव शंकर और संदीप के रूप में की है।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों को तलाश करने में जुटी हुई है।

आसपास के कई गंगा घाटों के गोताखोरों को पुलिस ने बच्चों को तलाश करने में लगाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में गंगा नदी में डूबे पांचों बच्चों की तलाश गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भदोही मौजूद हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

अगला लेख