Daily Horoscope
✕

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

Updated: शनिवार, 19 जुलाई 2025 (12:28 IST)
Fraud in police recruitment in UP: उत्तरप्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh) की सीधी भर्ती में आरक्षी पद के लिए चुने गए 4 व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज (fake documents) जमा कराकर नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भदोही जिले में गोपीगंज क्षेत्र के हर्ष यादव ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंधित होने का प्रमाण पत्र जमा कराया था जिसकी जांच में इसके फर्जी होने का पता चला।ALSO READ: पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से 5 लोग गिरफ्तार

भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हर्ष यादव का चयन पुलिस सीधी भर्ती, 2023 की प्रक्रिया के दौरान हुआ था और उसने अपने दादा दीनानाथ यादव के स्वतंत्रता सेनानी होने का एक प्रमाण पत्र 12 जुलाई, 2023 को जमा कराया था।
 
चयन प्रक्रिया रद्द की : उन्होंने बताया कि इस प्रमाण पत्र की जांच जिलाधिकारी कार्यालय से कराने पर पता चला कि कार्यालय से ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था। इसके बाद हर्ष यादव की चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में हर्ष यादव के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत शुक्रवार को गोपीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया।ALSO READ: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में
 
मांगलिक ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में एक बड़े गिरोह के शामिल होने का पता चला जिसका कथित मुख्य साजिशकर्ता मिर्जापुर निवासी संजय दुबे है। उन्होंने बताया कि दुबे ने यादव के अलावा मिर्जापुर जिले के दो और जौनपुर जिले के एक चयनित युवक का भी फर्जी प्रमाण पत्र बनाया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख