sundarkand
✕

मेरठ में पुलिस चौकी में मारपीट, एक की मौत

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (15:58 IST)
Uttar Pradesh crime news : मेरठ जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र की सोहराब गेट पुलिस चौकी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसने हंगामा कर दिया। कई घंटे तक चौकी में शव रखकर लोग कार्रवाई की मांग करते रहे। देर रात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रोहित सिंह सजवाण ने आज सुबह घटना के बारे में बताया कि थाना कोतवाली के तहत आने वाले एक क्षेत्र में साकिब और उसके परिजन तथा मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ के बीच 26 दिसंबर को मारपीट हुई जिसका मामला दर्ज किया गया।
 
सजवाण ने बताया कि शुक्रवार रात वादी पक्ष अपना बयान दर्ज कराने चौकी प्रभारी के पास आया था जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। आबिद (50) दोनों पक्षों में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था, इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
 
एसएसपी ने बताया कि यह भी पता चला है कि आबिद की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और उसे पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे साकिब ने मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ और आदिल पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करया है।
 
एसएसपी ने कहा कि मौत का कारण पता चलने और अन्य साक्ष्य एकत्र करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख